अखण्ड भारत या अखण्ड हिन्दुस्तान एक संयुक्त वृहद भारत की अवधारणा के लिए एक शब्द है। यह दावा करता है कि आधुनिक युग का अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यान्मार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत एक ही राष्ट्र हैं।[1]
अखण्ड भारत
> जैसा की हम जानते है कि हमारा भारत एक अखंड भारत था |
सबसे पहले 1893 में डुरंड लाइन खींच दी गयी
और अफगानिस्तान अलग हो गया यह अखंड भारत का पहला टुकड़ा निकल गया |
> 1935 में म्यांमार (वर्मा ) अलग हो गया | अखंड भारत का दूसरा टुकड़ा हुआ |
> अखंड भारत का तीसरा टुकड़ा पाक 1947 अलग हो गया | पाकिस्तान का विभाजन
मुसलमानो के जनसख्या के आधार पे किया गया था | जिसमे एक ओर पूर्वी पाकिस्तान और एक ओर
पष्चिमी पाकिस्तान गया | फि बाद में पूर्वी पाकिस्तान बंगलादेश बन गया
रेडक्लिप रेखा जो भारत - पाकिस्तान को विभाजित कराती है और भारत और बंगला देश के बीच
बार्डर को ज़ीरो लाइन से जानते है
> अंग्रेजो ने देशी रियासत के राजाओ को ३ बिकल्प दिया -
1 - पाकिस्तान में मिल जाओ |
2 - भारत में मिल जाओ |
3 - स्वतंत्र देश बनाओ |
> देश के आजादी के समय भारत में 552 से अधिक देशी रियासत थी | इन सभी रियासतों को मिलकर
Federation बनाना संभव नहीं था | इस लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल को जिम्मेदारी दी गयी थी की
इन साडी रियासतों को मिलकर एक Union बनाये | काम को पूरा करने में तीन लोगो की भूमिका थी |
1 - सरदार पटेल, 2 - V.P. मेमन और 3 - माउंट बेटेन | इन लोगो ने सभी राज्यों को भारत में विलय
करा दिया किन्तु इनमे से तीन राज्य भारत में विलय के लिए तैयार नहीं थे |
1. हैदराबाद > हैदराबाद के निजाम हैदराबाद को पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे |
किन्तु सदर पटेल ने पुलिस की वर्दी में सेना भेजकर आपरेशन पोलो के तहद हैदराबाद को भारत में मिला लिया गया |
2 . जूनागढ़ > यह गुजरात में एक रियासत राजा सेशन था | जो पाकिस्तान में मिलाना चाहता था |
किन्तु सरदार पटेल ने जनमत संग्रह कराकर ( Referendom ) इसको भी भारत में मिला लिया |
3 . जम्मू - कश्मीर > जम्मू -कश्मीर की जनता मुस्लिम थी लेकिन यहाँ के राजा हिन्दू हरी सिंह थे |
हरी सिंह ने कहा हम ना तो भारत में जायेगे और न ही पाकिस्तान में जायेगे | हम अपना स्वतन्त्र देश
बनायेगे | तभी पाकिस्तान ने अतंगवादियो का घुसपैठ करा दिया | तब जब हरी सिंह को लगा की अब हम नहीं बचेंगे |
तब हरी सिंह नेहरू जी के पास आए | और सरदार पटेल ने 26 अक्टूबर 1947 को विलय पत्र पर हस्ताक्षर कराकर
कश्मीर को भारत में मिलाया | इस तरह ये भी भारत का अंग बन गया |
> इन साडी रियासतों को मिलकर एक भारत का निर्माण किया गया | और इस भारत को चार भागो A ,B ,C ,D , में बता गया |
A > ( British Provience ) > वह राज्य जहा अंग्रेजो का शासन था | ( 9 ) |
B > ( Princely State ) > वह राज्य जहा देसी रियासतों का शासन था ( 9 ) |
C > ( Commissionary ) > वह बड़े शहर जहा पर अंग्रेजो का कब्ज़ा था (10 ) |
D > ( Union Terriotry ) > इसके अंदर केंद्र शासित प्रदेश को रखा गया ( 1 ) |
1 . स.क.धार कमिटी > भाषा के आधार पर राज्यों का गठन करने के लिए सबसे पहले 1948 में S.K. धर आयोग का गठन किया गया |
किन्तु इसमें भाषा के आधार पर राज्यों के गठन का विरोध किया |
2 . J , V , P , समिति ( जवाहरलाल नेहरू , पटभी सिता रमैया , सरदार पटेल )
> इन्होने भी भाषाई आधार पर राज्यों के गठन का विरोध किया |
1962 में तेलगू भाषा के लिए अलग राज्य की मांग करते हुए पट्टू श्री रामलू भुख हड़ताल पर बैठ गया | और 56 दिन के भूख हड़ताल के बाद
इसकी मृत्यु हो गयी इसके बाद जनता बहुत ज्यादा विरोध करने लगी | तब नेहरू जी ने 01 oct 1953 में मजबूर होकर तेलगू भाषा के लिए
अलग राज्य आंध्र प्रदेश को अलग कर दिया | इस लिए यह भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य बना |
भाषा के आधार पे राज्यों का गठन करने के लिए 1953 में फजल अली आयोग का गठन किया गया | जिसने अपनी रिपोर्ट 1956 में दिया |
और भाषा के आधार पे राज्यों को कानूनी मान्यता दे दिया | इस आयोग के फल स्वरूप 7 वां संबिधान संशोधन 1956 में पारित हुआ |
इसके बाद A ,B ,C ,D ,को रद्द करके भाषा के आधार पर १४ राज्य और ६ केंद्र शासित प्रदेश बनाये गए |
> PEPSU ( Patiyala & East Panjab State Union ) > पंजाब राज्य का पुनर्गठन शाह आयोग के सिपरिस पर हुआ |
PEPSU चार भाग में विभाजित हो गया |
१- हिमालय > हिमांचल प्रदेश
२- हिन्दी > हरियाणा
३ - पंजाबी > पंजाब
४- U.T. > चंडीगढ़
इस प्रकार विशाल अखंड भारत इतने में ही सिमट कर रह गया | जिसमे कुल २८ राज्य और ७ केंद्रशासित राज्य बन गया |
पहले केंद्र में २९ राज्य थे और ८ केंद्र शासित राज्य थे | लेकिन जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया | इस प्रकार २८ राज्य बच गए |
पहले केंद्र शासित राज्य ७ थे | लेकिन जम्मू और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया तो इनकी संख्या ९ हो गयी लेकिन
इसके बाद एक डिसीजन लिया गया दादर नगर हवेली और दमन द्वीप को मिलकर एक बना दिया गया | अब इस समय वर्तमान में
28 राज्य और 8 केंद्र शासित राज्य प्रदेश मौजूद है |
|
![अखण्ड भारत या अखण्ड हिन्दुस्तान एक संयुक्त वृहद भारत की अवधारणा के लिए एक शब्द है। यह दावा करता है कि आधुनिक युग का अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यान्मार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत एक ही राष्ट्र हैं।[1] अखण्ड भारत या अखण्ड हिन्दुस्तान एक संयुक्त वृहद भारत की अवधारणा के लिए एक शब्द है। यह दावा करता है कि आधुनिक युग का अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यान्मार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत एक ही राष्ट्र हैं।[1]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhbzyUzNnw3vqRgCBSaOKXzfY8QSiIZOQGi-9zfRaGrBkx2jxO5IEzHShByS_b7-KbwvzwmUIgjbnfPVdBTDcG5FhxqbRjXAT7lOyFBgC2Sch8x3UtxnD_A-SE67uQY6Jf8txP8WGvfK4lycYGfIKMPU1GSoOoqTkPh6Kk9fVF18cEYdCQO2P8e_IRfCw/s16000/WhatsApp-Image-2021-08-11-at-5.27.11-PM.jpeg)
Post a Comment